HomeBiharतापमान में गिरावट के कारण अभी सताएगी सर्दी, 31 जनवरी को बूंदाबांदी...

तापमान में गिरावट के कारण अभी सताएगी सर्दी, 31 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम रहा। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभवना है। इसके कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

पटना के न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद राजधानी का तापमान 16.4 दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.2 डिग्री किशनगंज का दर्ज किया गया।

राजधानी समेत अधिकांश जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी समेत प्रदेश के नौ जिलों के नवादा, सबौर, भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण का अधिकतम तापमान बढ़ा रहा। शेष जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आई है। नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, सबौर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा समस्तीपुर, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments