HomeBiharडिप्टी CM विजय सिन्हा ने दिखाई सख्ती, बिहार की सड़कें होंगी चकाचक...कोताही...

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने दिखाई सख्ती, बिहार की सड़कें होंगी चकाचक…कोताही बर्दाश्त नहीं

लाइव सिटीज, पटना: उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की, जहां उन्होंने राज्य उच्च पथ एवं वृहत जिला पथ के अनुरक्षण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. डिप्टी सीएम ने बैठक में कहा कि सभी अभियंताओं और संवेदकों को मेरा स्पष्ट संदेश है कि किसी भी स्थिति में कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 15 अगस्त से आम लोग अपने आस-पास के पथों के त्वरित मरम्मत के लिए विभाग को ऑनलाइन सूचित कर सकेंगे. जिससे पथों का त्वरित गति से मरम्मत संभव हो सकेगा

विजय सिन्हा ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि वर्तमान समय में वर्षा के कारण पथों के क्षतिग्रस्त होने या आवागमन बाधित होने की संभावना ज्यादा रहती है. ऐसे में अपने क्षेत्र के अंतर्गत ऐसी समस्या उत्पन्न न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे. उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि बारिश के मौसम में पथ संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विजय सिन्हा ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित निरीक्षण सभी पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है अथवा नहीं, इसकी नियमित समीक्षा की जाए. प्रत्येक महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 कनीय अभियंता, 5 सहायक अभियंता और 5 कार्यपालक अभियंता को डिजिटल माध्यम से पुरष्कृत किया जाएगा. साथ ही कार्य प्रति उदासीन अभियंताओं की पहचान कर नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

विजय सिन्हा ने कहा कि हमें बिहार की सभी सड़कें चकाचक चाहिए. अगर इस काम में कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही प्रत्येक स्तर के अभियंतओं के स्थलीय निरीक्षण की जानकारी राज्य के आमजन मानस को 15 अगस्त को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन भी अपने आस-पास के पथों की कोई समस्या विभाग स्तर पर ऑनलाइन सूचित कर सकें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home