HomeBiharउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार की समृद्धि और स्थिरता का श्रेय...

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार की समृद्धि और स्थिरता का श्रेय नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को जाता है

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जब बिहार अव्यवस्था और अराजकता के दौर से गुजर रहा था, तब नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को बहाल किया. आज जो बिहार विकास और समृद्धि के रास्ते पर खड़ा है, उसका श्रेय नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को जाता है.

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश और बिहार के लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जिस बिहार को कभी पिछड़ेपन और बेरोजगारी के लिए जाना जाता था. वही बिहार आज विकास की मिसाल बन चुका है और यह नीतीश कुमार के नेतृत्व का परिणाम है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था, सड़क, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में पिछले वर्षों में व्यापक सुधार हुए हैं. एक समय था जब शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. यह परिवर्तन किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की नीतियों और एनडीए सरकार की योजनाओं से संभव हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home