HomeBiharकिसानों को मखाना की खेती के लिए मिलेगी सब्सिडी, केंद्रीय मंत्री शिवराज...

किसानों को मखाना की खेती के लिए मिलेगी सब्सिडी, केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने पटना में की घोषणा

लाइव सिटीज, पटना: पटना में कृषि जगत के दो बड़े महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुए. बापू सभागार में जहां राज्यस्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला सह किसान सलाहकारों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं उद्यान निदेशालय द्वारा दो दिवसीय मखाना महोत्सव 2025 की शुरुआत भी ज्ञान भवन में धूमधाम से हुई. दोनों कार्यक्रमों का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया.

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “बिहार की धरती अद्भुत है और यहां का मखाना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.” उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का गठन कर दिया है, जो मखाना को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सम्मानजनक पहचान दिलाने का कार्य करेगा.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को बीज उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण तक हर चरण में सहायता प्रदान करेगी. आने वाले समय में मखाना के लिए सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों को उन्नत तकनीक, प्रशिक्षण और विपणन की सुविधाएं मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि खेत से लेकर बाजार तक सरकार किसानों के साथ है. निर्यात को बढ़ावा देने, उत्पादन लागत घटाने और नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home