HomeBiharखाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, 6 महीने की बच्ची...

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, 6 महीने की बच्ची समेत चार लोग झुलसे

 

लाइव सिटीज, कैमूर: जिले में सोमवार के दिन खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई. इस दौरान छह महीने की छोटी बच्ची सहित चार लोग झुलस गए. घायलों में तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे. चौथा बचाने वाला व्यक्ति शामिल है. मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव का है. अहले सुबह पत्नी अपनी बेटियों के साथ खाना बना रही थी. इसी दौरान सिलेंडर से रिसाव होने लगा और फिर आग लग गई.

झुलसे हुए लोगों में छह माह की बजरंगी गोसाई की पुत्री परी गोसाई, बजरंगी गोसाई की 24 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी, और घीनहू गोसाई की 40 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी शामिल है. इन तीनों लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे बगलगीर कामेश्वर शाह के 40 वर्षीय पुत्र आलोक घायल हो गए. इन सभी लोगों को उपचार के लिए परिवार और ग्रामीणों के सहयोग से निजी क्लीनिक मोहनिया में भर्ती कराया गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए सभी घायलों को निजी क्लीनिक मोहनिया लाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार जारी था. घटना आज अहले सुबह घर में खाना बनाने के दौरान हुई. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जानने वालों का तांता लगा हुआ था. वहीं ग्रामीण पीड़ित लोगों के घर पहुंचकर गैस रिसाव के कारण जानने में जुटे हुए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home