HomeBiharविधान परिषद चुनाव की काउंटिंग जारी, 5 सीटों पर आएंगे नतीजे

विधान परिषद चुनाव की काउंटिंग जारी, 5 सीटों पर आएंगे नतीजे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आ जाएंगे. पांच सीटों के लिए हुए मतदान की काउंटिंग शुरू हो गई है. इन पांचों सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार हैं. दावा किया जा रहा है कि इन सभी पांच सीटों पर मुख्य मुकाबला महागठबंधन और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच है.

इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से जहां जेडीयू ने कुल 3 उम्मीदवार उतारे हैं तो आरजेडी एवं सीपीआई ने भी एक-एक सीट पर भाग्य आजमाया है. जबकि बीजेपी सभी पांच सीटों पर मैदान में है.

जानकारी के अनुसार मतों की गणना संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालय में कराई जा रही है. निर्वाचन विभाग के आधिकारियों की माने तो अभी बैलेट बॉक्स से मतपत्रों को निकाल कर उनकी छंटनी कराई गई है. यह काम पूरा होने के साथ ही उम्मीदवार वोटों की गिनती शुरू की गई है. उम्मीद है कि दोपहर बाद तक सभी सीटों के परिणाम आ जाएंगे. इसमें प्राथमिकता वाले वोटों की श्रेणी वार गिनती कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home