HomeBiharबिहार में कोरोना का कहर, NMCH में फिर एक महिला की मौत

बिहार में कोरोना का कहर, NMCH में फिर एक महिला की मौत

लाइव सिटीज , पटना: बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों का संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य कोरोना के 132 नए मामले सामने आए हैं, इनमें 45 मामले पटना से हैं. इसी के साथ राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 872 हो गई है. कोरोना संक्रमण से शुक्रवार की रात NMCH में एक 60 वर्षीय महिला मरीज शीला देवी की मौत हो गई है.

महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उसे 25 अप्रैल को NMCH में भर्ती कराया गया. इसी दैरान उसकी 28 अप्रैल को मौत हो गई. इन दिनों पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 464 हो गई है. वहीं भागलपुर में 53, खगड़िया में 50, पूर्णिया में 28 और मुजफ्फरपुर में 29 एक्टिव मामले आए हैं.

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थय विभाग अलर्ट हो गया है, राज्य में लगातार कोविड टेस्ट कराए जा रहे हैं. शुक्रवार को 48 हजार लोगों का कोविड टेस्ट किया गया है. संक्रमित मरीजों में ज्यादातर एसिमटोमेटिक पाए गए हैं. 

फिलहाल 31 संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. कोरोना के नए कहर से राज्य 5 की मौत हो चुकी है. जिसमें में पटना AIIMS में भर्ती 7 महीने का बच्चा भी शामिल है. वहीं पटना AIIMS में प्रतिदिन हो रहे कोविड टेस्ट में 100 में से 22 संक्रमित मिल रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home