HomeBiharतेजस्वी यादव के साथ समाधान यात्रा पर सारण पहुंचे CM नीतीश...छात्राओं ने...

तेजस्वी यादव के साथ समाधान यात्रा पर सारण पहुंचे CM नीतीश…छात्राओं ने किया जोरदार स्वागत

लाइव सिटीज, छपरा: बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं. वह यात्रा के पांचवे दिन आज सारण जिले में है. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और सीवान की यात्रा कर चुके हैं. सीएम नीतीश कुमार की पिछले 18 सालों में यह 14वीं यात्रा है. नीतीश कुमार पांच जनवरी से शुरू हुए यात्रा के दौराना 16 दिनों में 18 जिले-पश्चिम चंपारण से शुरू होगी और शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सीवान, सारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बांका, मुंगेर,लखीसराय होते हुए और शेखपुरा में समाप्त होगी.

यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं,अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इसके साथ ही सीएम चयनित समूह के साथ भी बैठक कर रहे हैं. समाधान यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सारण पहुंचें हैं..वे सबसे पहले सज्जनपुर मटिहान पंचायत के भैरवपुर गाँव पहुंचे जहां कई योजनाओं का निरीक्षण किया.

कड़ाके के ठंढ के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएम नीतीश कुमर के देखने और अपनी बात रखने के लिए आई हुई थी.सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,वित्तमंत्री विजय चौधरी,मंत्री जमा खान, सुमित कुमार, जितेन्द्र राय, सुरेंद्र राम समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.छात्राओं और महिलाओं ने अपने अऩुभव शेयर किए.नाबालिग उम्र में शादी का विरोध करनेवाली लड़की से भी सीएम ने मुलाकात की.उनकी बात को सीएम नीतीश ने मीडिया से रूबरू कराते हुए कहा कि जागरूकता का असर समाज में दिख रहा है.कितनो ठंढा आ जाएगा..वो अपना काम तो करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home