HomeBiharसीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, G-20 डिनर में होंगे शामिल

सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, G-20 डिनर में होंगे शामिल

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, वे शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 डिनर में हिस्सा लेंगे।वे आज G-20 समिट के डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से उन्हें निमंत्रण-पत्र भेजा गया है। दरअसल, राष्ट्रपति की तरफ से रखी गयी डिनर पार्टी के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली से पटना लौट आएंगे। लंबे अंतराल के बाद ये पहला मौका होगा, जब नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से होगी और दोनों नेता आमने-सामने होंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से दी गई इस डिनर पार्टी में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे। उन्हीं के स्वागत के उपलक्ष्य में जी20 डिनर का आयोजन किया जा रहा है। इसी में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना हो गये हैं। इस डिनर पार्टी में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments