HomeBiharसीएम नीतीश ने बतायी सोमवार को कैबिनेट बैठक बुलाने की वजह, जानें...

सीएम नीतीश ने बतायी सोमवार को कैबिनेट बैठक बुलाने की वजह, जानें मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में शिरकत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार की बजाए सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने पर दो टूक बयान दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पेशल कैबिनेट मीटिंग की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई कैबिनेट की कोई विशेष बैठक नहीं है बल्कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार को बाहर जा रहे हैं लिहाजा आज यानी सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है। कैबिनेट की बैठक में तेजस्वी यादव का रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये कोई स्पेशल मीटिंग नहीं है बल्कि रूटीन बैठक है।

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार पर भी बयान दिया और कहा कि अब कितना विस्तार होगा और अब कितने मंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में कह दिया कि अब कैबिनेट विस्तार नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home