HomeBiharशिक्षक दिवस पर पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे CM नीतीश, टीचर्स को किया सम्मानित,...

शिक्षक दिवस पर पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे CM नीतीश, टीचर्स को किया सम्मानित, विवि प्रशासन से की खास अपील

लाइव सिटीज, पटना: शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं, जहां उन्होंने गवर्नर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ व्हीलर सीनेट हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने पुराने दिनों की यादें ताजा की और विश्वविद्यालय प्रशासन से एक खास अपील भी कर दी।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय भारत का यानी पूरे देश का 7वीं यूनिवर्सिटी है। उन्होंने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी के 106 साल पूरे हो गये हैं। पटना विश्वविद्यालय ने शुरू से ही शिक्षा और शोध में अभूतपूर्व योगदान किया है।

नीतीश कुमार ने विवि प्रशासन से ये अपील की कि पुराने छात्रों के साथ-साथ पुराने शिक्षकों को भी आप बुलाइए। साथ ही देशभर के शिक्षाविद् को भी बुलाइए ताकि यूनिवर्सिटी में एक अलग ही माहौल देखने को मिले। जब सारे लोग आएं तो मुझे भी बुलाइए ताकि मैं भी यहां कार्यक्रम में शिरकत कर सकूं। सालभर में एक ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए। इस जगह से मेरा पुराना लगाव है। इस यूनिवर्सिटी का जितना विकास हो, उतनी मुझे खुशी होगी।

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने NIT का भी जिक्र किया और कहा कि एनआईटी के लिए 125 एकड़ और जमीन हमने दिया है। कितना बढ़िया पढ़ाई हो रहा है। हमलोग जब इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे, उसवक्त संख्या सिर्फ 500 थी और अब 4200 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। उसका और विस्तार होगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसमें 5462 बेड का मेडिकल कॉलेज बनेगा, आजतक इस देश में इतना बड़ा मेडिकल कॉलेज नहीं बना है। इसका एक हिस्सा तैयार है और बहुत तेजी से काम हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home