HomeBiharCM नीतीश ने बिना नाम लिए चिराग पासवान को बताया एजेंट...तो जमुई...

CM नीतीश ने बिना नाम लिए चिराग पासवान को बताया एजेंट…तो जमुई सांसद बोले- ‘मुख्यमंत्री जानते हैं कि…’

लाइव सिटीज, पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान आज पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री पर खूब बरसे. सीएम नीतीश ने शुक्रवार को ही चिराग का नाम लिए बिना एजेंट बताया था जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जमुई सांसद ने कहा कि ‘चिराग मॉडल’ जन भावनाओं का प्रतिबिंब था. भले मुख्यमंत्री अपने आप को दिलासा देने के लिए किसी का एजेंट मुझे बता दें, लेकिन वह जानते हैं कि उनकी गलत नीतियों की वजह से ये तीसरे नंबर की पार्टी बनी है.

सीएम नीतीश के विशेष राज्य के दर्जे वाले बयान पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी. सवाल उठाए. कहा कि सीएम नीतीश कितने गंभीर हैं विशेष राज्य के दर्जे के लिए? कई बार नीति आयोग की बैठक हुई, लेकिन प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत विरोध की वजह से बैठक में नहीं गए. वहां एक औपचारिक मंच था जहां पर विशेष राज्य के दर्जे की आप मांग कर सकते थे.

चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी अगर किसी राज्य को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़े तो ये उस राज्य के नेतृत्व की गलत नीतियों को दर्शाता है. 33 साल से इन लोगों ने क्या किया जो आज भी बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़ रही है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home