HomeBiharछोटू सिंह का ऐलान- राजद MLC सुनील सिंह सूरज पर थूकने का...

छोटू सिंह का ऐलान- राजद MLC सुनील सिंह सूरज पर थूकने का परिणाम अच्छा नहीं होता, बिहार को अंधकार से प्रकाश में लाने वाले CM पर बोलने के पहले अपनी औकात भी देख लीजिए

लाइव सिटीज, पटना: बिहार कहां था यह सारा देश ही नहीं दुनिया जानती है..आज बिहार कहां है और किन परिस्थितियों में है यह भी देश दुनिया को पता है। कभी बिहार और बिहारी को लोग सुनना और देखना नहीं चाहते थे लेकिन वर्तमान समय में पूरे देश में बिहार और बिहारी सम्मान और स्वाभिमान का परिचायक है। विकास की सड़क पर सरपट दौड़ते बिहार में सामाजिक न्याय के साथ विकास की बहार है..यही बिहार कभी लाचार था।

आगे उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को सीएम नीतीश कुमार पर बोलने से पहले हैसियत को देखने की जरूरत है। उपरोक्त बातें जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने राजद MLC सुनील सिंह के बयानों पर जवाबी हमला करते हुए कही है।छोटू सिंह ने आगे कहा की राजद एमएलसी सुनील सिंह को पता होना चाहिए की सूरज पर थूकने का परिणाम क्या होता है। वही काम वे दोहरा रहे हैं। किसी भी चीज की सीमा होती है। इधर भी लोग चुप बैठने वाले नहीं।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने बिहार में क्या किया है, यह किसी से छिपा हुआ है क्या। सड़क बिजली पानी शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास से बिहार आज अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार है। नीतीश कुमार के विजन का लोहा केंद्र सरकार भी मानती है तभी तो राज्य की कई कल्याण कारी योजनाओं को न सिर्फ अपनाया बल्कि क्रियान्वित भी किया।

छोटू सिंह ने कहा की अशोक चौधरी ने बचपन से सियासत को समझा है परखा है फिर अपनाया हैं। सियासत का एक लंबा अनुभव रखने वाले बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं। उनके काम पर कोई माई का लाल उंगली नहीं उठा सकता। सुनील सिंह को चाहिए कोई कुछ बोले तो सीखने की कोशिश करें। फटर फटर बोलने से थोड़ी देर मीडिया को सुर्खिया बनने से अच्छा है हमेशा बोलने से पहले सोचें विचारे फिर प्रवचन दें। ऐसे बोलने से कोई खुश नहीं होने वाला। दरार डालने की कोशिश में खुद दरक जाएंगे….

आगे उन्होंने कहा कि जुबान की व्यक्ति की कीमत है। हमेशा हल्का बयान देकर सिर्फ मीडिया में आना ही इनका मकसद रहता है…इससे कोई फायदा होने वाला नहीं। नेतृत्व भी समझता है की ई बतकही कर महागठबंधन में दरार पैदा करने की कोशिश करता है। बाकी जो काम में लगे है वो करते रहें उनके लिए अच्छा रहेगा।महागठबंधन एकजुट है और रहेगा..

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments