HomeBiharगर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री, CM नीतीश ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री, CM नीतीश ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की ।

मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी उदय सहाय द्वारा लिखित ‘कायस्थ इनसाइक्लोपीडिया’ पुस्तक भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments