HomeBiharछठ महापर्व शुरू : नहाय-खाय को लेकर गंगा के विभिन्न घाटों और सरोवरों...

छठ महापर्व शुरू : नहाय-खाय को लेकर गंगा के विभिन्न घाटों और सरोवरों पर व्रतियों की भीड़..

लाइव सिटीज, पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरूआत आज से हो गई है.आज नहाय-खाय का दिन है और इसको लेकर गंगा के विभिन्न घाटों समेत बिहार झारखंड के विभिन्न सरोवरों और तालाबों में व्रतियों की भीड़ लगी है.पटना के गंगा घाट के साथ ही बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट,बेगूसराय के सिमरिया एवं अयोध्या गंगा घाट में लोगों की विशेष भीड़ लगी है.

औरंगाबाद के देव में भी व्रतियों की विशेष भीड़ लगी है.आज के दिन नहाने के बाद अरबा चावल का भात,चने का दाल और कद्दू की सब्जी खाने की परम्परा है.आज नहाय खाय से शुरू हुआ महापर्व का समापन 20 नवंबर को उदयगामी अर्घ्य के साथ होगा।

महापर्व की परम्परा के अनुसार चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन सुबह अर्घ्य देते हुए समापन होता है।इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है।इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।इसलिए इसे लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है.समय के साथ ही अब यह पर्व बिहार झारखंड से बाहर निकलते हुए देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों तक में पहुंच गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home