HomeBiharसौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं दीपावली', राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने...

सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं दीपावली’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

लाइव सिटीज, पटना: आज देशभर में दीपावली का पर्वमनाया जा रहा है. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने इस त्योहार के अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की है. साथ ही सुरक्षित, प्रदूषणमुक्त और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने का आह्वान किया है.

राज्यपाल ने कहा कि दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है. उन्होंने कहा है कि यह स्वच्छता और प्रकाश का पर्व है. इस अवसर पर हम अपने अंतःकरण को स्वच्छ कर उसे सत्य, प्रेम और ज्ञान के दीप से आलोकित करने का संकल्प लें

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प और प्रकाश का महापर्व है. सीएम ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वह प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सुधार सद्भाव और उल्लास के साथ बनाएं.

सीएम नीतीश ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments