HomeBiharमोतिहारी में युवक की दबंगई, दिनदहाड़े पिस्टल से दो लोगों को मारी...

मोतिहारी में युवक की दबंगई, दिनदहाड़े पिस्टल से दो लोगों को मारी गोली

लाइव सिटीज, मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में दबंगई दिखाने के लिए एक युवक ने दिनदहाड़े गोलीबारी की. फायरिंग की इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है जिसमें एक का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया जा रहा जबकि दूसरा निजी अस्पताल में भर्ती है. दोनों युवकों को गोली पैर में लगी है.

घटना मोतिहारी नगर के गौरीशंकर मिडिल स्कूल के बगल में ठाकुरबाड़ी मोहल्ला में घटित हुई है. घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. फायरिंग की घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने युवक को नशे की हालत में घर से गिरफ्तार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त लाईसेंसी रिवाल्वर को बरामद किया.

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से राजन नामक युवक पड़ोसियों पर दबंगई दिखाने के लिए मारपीट और गोली मारने की धमकी दे रहा था, जिसके खिलाफ पीड़ित व्यवसायी परिवार ने 18 सितम्बर को नगर थाना पुलिस को आवेदन दिया. पुलिस ने नगर निगम चुनाव में व्यस्तता को बताने हुए कोई कार्रवाई नहीं की.

इसी बीच 23 सितम्बर को व्यवसायी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई फिर भी पुलिस व्यस्त रही. दिन में व्यवसायी के दुकान का कर्मी रुपये लेकर घर आया जहां पड़ोसी युवक राजन ने दिनदहाड़े रिवाल्वर निकाल कर उसके सिर पर लगा दिया. युवकों मे नोंक-झोंक होने लगी और रिवाल्वर से गोली निकल गयी.

गोली मोतिहारी के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी विशाल कुमार के पैर में लगी, जिसका इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया जा रहा है, वहीं दूसरी गोली राजन के ही किसी मित्र को लगी है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है. गोलीबारी की घटना के बाद नगर थाना पुलिस जगी जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने राजन को घर से गिरफ्तार किया और रिवाल्वर को बरामद किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home