HomeBiharमनेर की गंगा नदी में बालू लदी नाव पलटी, नाव पर 11...

मनेर की गंगा नदी में बालू लदी नाव पलटी, नाव पर 11 मजदूर थे सवार, एक लापता

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के गौरिया स्थान के गंगा नदी घाट पर बीती रात आई अचानक तेज आंधी से बालू लदी नाव गंगा में डूब गई, नाव पर लगभग एक दर्जन मजदूर सवार थे. जिसमें से एक मजदूर अभी भी लापता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आई तेज आंधी के कारण यह हादसा बताया जा रहा है, जहां नाव पर बालू लोड करके सभी मजदूर वापस लौट रहे थे. तभी मनेर के गौरैया स्थान के पास तेज आंधी और बारिश के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा और पूरी नाव गंगा नदी में समा गई.

मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि घटना में एक मजदूर फिलहाल लापता है. हालांकि अन्य मजदूर तैरकर बाहर निकल गए. घटना के बाद फिलहाल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home