HomeBiharबड़ा बयान देने वाले लालू के सिद्दीकी पर बीजेपी ने किया पलटवार,...

बड़ा बयान देने वाले लालू के सिद्दीकी पर बीजेपी ने किया पलटवार, नित्यानंद राय ने पूछा,  अल्पसंख्यक ही क्यों?

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 17 साल हो गए नीतीश कुमार काे बिहार का शासन चलाते हुए. लेकिन अब उन्हें याद आया कि जनता की सुध ली जाए. वैसे वह हर साल यात्रा करते हैं, इस साल यात्रा की जो बात कर रहे हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राज्य की जनता समझ गई है कि वह किस तरह का राज चला रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार को फिर से जंगलराज बनाने की कोशिश की जा रही है. जैसे सैकड़ों लोगों की मौत होती है, हत्या-बलात्कार और डकैती का सिलसिला जारी है. लोग वर्तमान शासन से परेशान है समय आने पर जनता ऐसे बड़बोले नेताओं को जवाब देने का काम करेगी.

नित्यानंद राय ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के साथ रही तब तक बिहार का विकास होते रहा है. यह बात बिहार के लोग भी जानते हैं कि सड़क का निर्माण हुआ है, रेल लाइन का निर्माण हुआ है, 24 घंटे बिजली मिल रही है. यह सब भारतीय जनता पार्टी की देन है.

नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार बिहार को आगे बढ़ाया है और सभी योजनाओं का लाभ बिहार को मिलता रहा है. आज नीतीश कुमार बीजेपी को लेकर जो कुछ बोल रहे हैं वो कहीं से भी उचित नहीं है. बिहार का विकास जो हुआ है तो वो केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार के कारण हुआ है. शुरू में अटल बिहारी बाजपेई जब प्रधानमंत्री थे फोर लेन सड़क बिहार में बनी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home