HomeBiharबीजेपी सांसद सुशील मोदी का विवादित बयान, लालू पर कही 'थूकने' वाली...

बीजेपी सांसद सुशील मोदी का विवादित बयान, लालू पर कही ‘थूकने’ वाली बात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार को पूर्व डिप्टी सीएम सह बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से बिहार के पूर्व सीएम सह आरजेडी चीफ लालू यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि आज के समय में लालू यादव को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर लालू यादव की टिप्पणी चांद पर थूकने जैसी है. उन्हें अब कोई भी गंभीरता से नहीं लेता.

सुशील मोदी ने कहा कि विदेश यात्रा में भी नींबू-पानी पर नवरात्र व्रत रखने वाले प्रधानमंत्री की वैश्विक सफलता से विपक्ष हताश हो चुका है. बीजेपी ने आरजेडी को विधानसभा की 22 सीटों पर समेट दिया था. आरजेडी के पास विधानसबा में नेता प्रतिपक्ष बनने की भी हैसीयत नहीं बची थी. वहीं, सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बुझती लालटेन में तेल भरा हैं और बिहार को ‘जंगलराज-03’ के हवाले कर दिया है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद अब न चुनाव लड़ सकते हैं, न कोई उन्हें गंभीरता से लेता है. उनकी छवि मसखरे-जैसी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में वे बेटी मीसा को भी नहीं जिता पाए थे. सुशील मोदी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल विदेश यात्राओं का मजाक उड़ाने की नीयत से की गई लालू प्रसाद की टिप्पणी पर कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में पिज्जा-बर्गर खाने नहीं, बल्कि अपने देश में लाखों लोगों के लिए रोजी-रोजगार के अवसर बनाने वाले व्यापार समझौते करने जाते हैं. उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री केवल नींबू-पानी लेकर नवरात्र में उपवास रखते हों और विदेश यात्राओं में भी व्रत-शाकाहार का पालन करते हों, उनके बारे में ओछी बातें कहना जमीन पर खड़े होकर चाँद पर थूकने-जैसा है.

सुशील मोदी ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने लालू परिवार की 6 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की. भ्रष्टाचार के मामलों में लालू-राबड़ी, तेजस्वी यादव सहित परिवार के आधा दर्जन लोग अभियुक्त हैं. उन्होंने कहा कि जिस दल (राजद) का प्रथम परिवार भ्रष्टाचार में डूबा है, उसे जनता 2019 के संसदीय चुनाव में जीरो पर आउट कर चुकी है. 2024 में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन का भी खाता नहीं खुलेगा. सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने 2010 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद की पार्टी को मात्र 22 सीटों पर समेट दिया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home