HomeBiharपाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने किया नामांकन, बोले-...

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने किया नामांकन, बोले- ‘मैं आसमान में नहीं उड़ाता

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में सभी सातों चरणों में मतदान होना है. सातवें चरण के 1 जून को वोट डाले जाएंगे. आठ सीट नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग होगी. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू है. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के लिए एनडीए की ओर से भाजपा ने निवर्तमान सांसद राम कृपाल यादव को फिर से टिकट दिया है. 9 मई गुरुवार को राम कृपाल यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया.

रामकृपाल यादव ने आज पटना समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले वह अपने आवास गोरिया टोली से रोड शो करते हुए निकाले. जुलूस मेंहाथी, घोड़ा और ऊंट के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल रहे. रोड शो करते हुए पटना समाहरणालय पहुंचे. वहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने के बाद राम कृपाल यादव ने जीत का दावा करते हुए कहा कि- ‘मेरे सामने कोई नहीं है. मैंने हमेशा जमीन पर काम किया है. मैं आसमान में नहीं उड़ाता हूं.’

रामकृपाल यादव ने कहा की जनता ने मुझे पिछली बार भी चुनकर संसद में भेजने का काम किया था. इस बार भी जनता मुझे चुनकर संसद में भेजने का काम करेगी. मोदी जी का विकास कार्य गांव गांव तक पहुंचा है. लोग विकास को चुनेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home