HomeBiharबिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा : BPSC ने TRE रिजल्ट से पहले जारी कर...

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा : BPSC ने TRE रिजल्ट से पहले जारी कर दिया फाइनल आंसर सीट..

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है.इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की प्रकिया अंतिम चरण में हैं.इस बीच बीपीएससी ने अंतिम रूप से आदर्श उत्तर वेबसाइट पर जारी कर दिया है.इसे https://bpsc.bih.nic.in/ पर जारी कर दिया गया है. कोई भी अभ्यर्थी इस चेक कर सकता है.इस संबंध में बीपीएससी ने अपने वेबसाइट पर जानकारी शेयर की है.

इसमे बीपीएससी ने कहा है कि विज्ञापन संख्या 26/2023 विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक राज्य के अलग अलगे केंद्रओं पर आयोजित की गयी थी.प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापक के पदों नियुक्ति हेतु संबंधित विषयों के औंपबंधिक उत्तर दिनांक 1सितंबर 2003 और द्वितीय औपबंधिक उत्तर दिनांक 16 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किया गया

इस पर अभ्यर्थियों से आपत्ति आमंत्रित किये गये थे.समीक्षोपरांत कुछ विषयों के द्वितीय औपबंधिक उत्तर में संशोधन किया गया है.एवं विशेषज्ञों की समिति द्वारा तैयार अंतिम आदर्श उत्तर आयोग के वेबसाइट पर जारी कर दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home