HomeBiharबिहार में अब असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर बहाली, 4108 प्रोफेसरों की होगी...

बिहार में अब असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर बहाली, 4108 प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को जल्द ही नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिलेंगे. क्योंकि प्रदेश भर में 4108 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होने वाली है. दरअसल, शिक्षा विभाग ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग को असिस्टेंट प्रोफेसर के बैकलॉग और खुली रिक्तियों को विवरण भेज दिया है. इसके तहत अब कुल रिक्ति 4108 है. इसमें 3353 चालू और 755 बैकलॉग रिक्तियां है. मालूम हो कि हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को चालू और बैकलॉग की रिक्तियां अलग-अलग बताने को कहा था.

असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति मामले में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त अधियाचना के आधार पर आयोग ने नियमित विषयवार और विश्वविद्यालयवार शिक्षकों की रिक्तियों का विज्ञापन निकाला था. इसके तहत 52 विषयों के लिए कुल 4638 रिक्तियां थी. इसमें से 27 विषयों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और आयोग ने विभाग को इसकी अनुशंसा भी भेज दी है.

नोटिस में आयोग ने बताया है कि अब बचे हुए विषयों का संशोधित विषयवार बैकलॉग सहित रिक्तियों का ब्यौरा शिक्षा विभाग की ओर से मिल गया है. 27 विषयों का विषयवार ब्योरा रोस्टर क्लीयरेंस के साथ आयोग को भेजा गया है और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है. इस पर आयोग ने नोटिस जार कर बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट से आदेश पारित होने के बाद ही विषयवार असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home