HomeBiharBihar Vidhan Parishad Chunav: जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर उतारे...

Bihar Vidhan Parishad Chunav: जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, JDU ने घोषित किए 4 नाम, देखें पूरी लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों पर होने वाले आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। राज्य के चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है।

प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने अपने बचे हुए तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सभी 8 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट पूरी कर ली है, जबकि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने भी 4 मुख्य सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जन सुराज ने अपने नए चरण में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से भूषण झा को अपना उम्मीदवार बनाया है

इससे पहले पार्टी ने 20 सितंबर को 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे, जिनमें दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से डॉ. दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन शामिल थे। इस तरह जन सुराज ने सभी आठों सीटों पर सबसे पहले अपने चेहरे तय कर चुनावी बिसात बिछा दी है।

दूसरी तरफ, जनता दल (यूनाइटेड) ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को धार देते हुए चार सीटों पर वरिष्ठ और युवा चेहरों के संतुलन के साथ उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जदयू ने पटना स्नातक सीट से अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता नीरज कुमार पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं तिरहुत स्नातक सीट से प्रदेश प्रवक्ता और युवा नेता अभिषेक झा को मैदान में उतारा गया है। शिक्षक सीटों की बात करें तो पार्टी ने सारण शिक्षक क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से घनश्याम राय को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। इन दोनों प्रमुख दलों के मैदान में उतरने से चुनाव बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments