HomeBiharबिहार इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस आसान तरीका से...

बिहार इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस आसान तरीका से करें डाउनलोड

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है। आप आसानी से इस आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

सैद्धांतिक परीक्षा का प्रवेश पत्र 11 मई तक समिति की वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। परीक्षा समिति ने कहा है कि संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान अपने शिक्षण संस्थान से सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मोहर के साथ संबंधित परीक्षार्थी को उपलब्ध कराएंगे तथा प्रवेश पत्र का वितरण पंजी भी दर्ज कर सुरक्षित रखेंगे।

परीक्षार्थी शिक्षण संस्थान के प्रधान से सैद्धांतिक परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र (शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा हस्ताक्षरित एवं मोहर युक्त) प्राप्त कर लेंगे।परीक्षार्थी सैद्धांतिक परीक्षा के लिए 29 अप्रैल से 11 मई तक की अवधि में अपने प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार परीक्षा देने के लिए उपस्थित होंगे। प्रवेश-पत्र केवल सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए ही मान्य होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home