HomeBiharडेंगू की चपेट में बिहार, 24 घंटे में मिले 48 नए मरीज,...

डेंगू की चपेट में बिहार, 24 घंटे में मिले 48 नए मरीज, पटना में सर्वाधिक मामले

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों डेंगू के मामले बढ़े हुए हैं. बीते 24 घंटे में बिहार में डेंगू के 48 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें अकेले पटना में 36 मामले मिले हैं. पटना के 36 मामले में कंकड़बाग अंचल में सर्वाधिक 14 मरीज और अजीमाबाद अंचल के 10 मामले मिले हैं.

वहीं इसके अलावा बाकी पूर्व और पाटलिपुत्र आंचल में भी तीन-तीन मरीज मिले हैं. पटना में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 755 हो गई है. प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में 45 से अधिक डेंगू मरीज एडमिट है जिनका इलाज चल रहा है.

प्रदेश में अब तक डेंगू के 1774 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं अगर पटना की बात करें तो यहां अब तक 755 डेंगू के मामले मिल हैं. बीते 24 घंटे में प्रदेश में मिले 48 डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट में पांच मामले मधुबनी में मिले हैं और 3 मामले सारण के हैं. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सिवान, पश्चिमी चंपारण जैसे जिले भी डेंगू की चपेट में है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home