HomeBiharआज बिहार कैबिनेट की बैठक, कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

आज बिहार कैबिनेट की बैठक, कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. कैबिनेट की बैठक 11:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शुरू होगी. आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. पिछली कैबिनेट बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगी थी. जिसमें समस्तीपुर में नए मेडिकल कॉलेज खोलने और सदर अस्पतालों में ड्रेसर के पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई थी.

महागठबंधन सरकार का इन दिनों सबसे ज्यादा जोर नौकरी के लिए पदों के सृजन पर दे रही है. पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग में लगभग 8000 पदों का सृजन का फैसला किया गया था. ऐसे में आज की बैठक में भी नौकरी से संबंधित सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. वैसे तो कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा रिक्तियां शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग में है. इन्हीं विभागों में सबसे ज्यादा नौकरी सरकार दे सकती है.

आज पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. पटना के ज्ञान भवन में शाम 4 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मोहम्मद अफाक आलम भी मौजूद रहेंगे. पशु चिकित्सा पदाधिकारी और मत्स्य विकास पदाधिकारियों का चयन पहले ही हो चुका है. आज उनको नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.

 पिछले दिनों राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी 4325 राजस्व अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था. पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने उसको लेकर आरोप भी लगाया था कि पहले ही सभी कर्मचारियों को जिला आवंटित हो चुका है और काम भी कर रहे हैं उसके बाद आईवाश के लिए मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home