HomeBiharनालंदा में मामूली विवाद पर खूनी वारदात, दशहरा की छुट्टी में घर...

नालंदा में मामूली विवाद पर खूनी वारदात, दशहरा की छुट्टी में घर आए प्रवासी की गोली मारकर हत्या

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा में पार्किंग को लेकर पड़ोसी के बीच हुए मामूली विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना हरनौत थाना क्षेत्र पोरई गांव की है. मृतक की पहचान जगदीश महतो का 47 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के तौर पर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है.

घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में मृतक के भाई डेविड कुमार ने बताया कि घर जाने वाली गली संकीर्ण है. वहां पहले से दो ई-रिक्शा पार्क किया हुआ था, जिस वजह से बाइक घर तक नहीं जा सकती थी. इसी को हटाने के लिए बोला गया तो पहले तीखी बहस हुई फ़िर विवाद गाली ग्लौज होते हुए ख़ूनी रंजिश में बदल गया. और एक पक्ष ने गोली चला दिया. जिससे गोली युवक के सिर में जा लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा. जिससे अफरा तफरी मच गई

अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल सुनील को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले हरनौत रेफरल अस्पताल में उन्हें ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुनील कुमार, स्वर्गीय जगदीश महतो के पुत्र थे। वह दूसरे प्रदेश में रहकर ट्रैक्टर चलाते थे और इसी काम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, वह दशहरा और दुर्गा पूजा के अवसर पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए तीन-चार दिन पहले ही गांव लौटे थे।परिवार को उम्मीद थी कि त्योहार साथ मनाने के बाद वह फिर अपने काम पर लौट जाएंगे, लेकिन मामूली विवाद में उनकी हत्या से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home