HomeBiharभोजपुरी स्टार पवन सिंह आज करेंगे नामांकन, काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज करेंगे नामांकन, काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरेंगे पर्चा

लाइव सिटीज, पटना: पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और फेमस सिंगर पवन सिंह आज काराकाट लोकसभा सीट के लिए नोमिनेशन फाइल करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से सहयोग और आशीर्वाद देने की अपील की है. आज वह डेहरी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पवन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर काराकाट लोकसभा सीट के लिए पर्चा भरेंगे. इसके बाद वह रोहतास जिले के डेहरी में अखोढ़िगोला स्थित प्रेम नगर हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लोगों से रैली में आने की भी अपील भी की.

पवन सिंह ने कहा की मेरे प्रिय काराकाट लोकसभा क्षेत्रवासियों, 9 मई को आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से, मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं. इस अवसर पर विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी ‘प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान, अखोढ़िगोला, डेहरी’ में किया जा रहा है. आप सभी सादर आमंत्रित हैं. कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेरा हौसला बढ़ाएं तथा अपना समर्थन प्रदान करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home