HomeBiharबांका में ऑटो चालक ने पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, तीन की...

बांका में ऑटो चालक ने पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, सात घायल

लाइव सिटीज, बांका: जिले के सदर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दुधारी गांव के पास सोमवार को जमुई से झारखंड आंख का इलाज कराने जा रहे यात्रियों से भरी ऑटो के चालक ने अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों का इलाज मायागंज भागलपुर में चल रहा है. 

मिली जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के शंकरपुर दुधारी के पास ऑटो चालक गुलशन यादव ने अनियंत्रित होकर ऑटो की पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उषा देवी, शारदा देवी और प्रसादी यादव की मौत हो गई, जबकि मंजू देवी, तारा देवी, एतबारी पासवान और चंपा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 

वहीं, इस सड़क दुर्घटना के बाद ऑटो चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके पर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.वहीं, इस घटना के सूचना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home