HomeBiharचुनाव को लेकर सीएम नीतीश की आशंका पर अश्विनी चौबे का तंज,...

चुनाव को लेकर सीएम नीतीश की आशंका पर अश्विनी चौबे का तंज, कही ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान ने बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव कब कराए जाएंगे इसे लेकर आशंका व्यक्त की थी. उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि यह चुनाव समय से पहले हो जाए. इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने पलटवार किया है.

अश्विनी चौबे ने पूछा है कि नीतीश कुमार चुनाव आयुक्त हैं क्या? या चुनाव आयोग हैं? यह तो चुनाव आयोग का विषय है. चुनाव आयोग इन सब चीजों को तय करता है कि कब चुनाव अनुकूल होगा. कब चुनाव प्रतिकूल होगा. चुनाव आयोग इन सब विषयों को ध्यान में रखकर चुनाव की डेट तय करेगी.

मंत्री ने कहा कि यह भविष्यवाणी करना उनका विषय नहीं है. वे केवल अपने स्वास्थ्य को देखते रहे. अश्विनी चौबे ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अभी चुनाव हो जाएगा तो इनके दांत और खट्टे हो जाएंगे. उन्होंने कहा ”यदि अभी चुनाव हो जाए तो ऐसे गिरेंगे कि इनकी एक दांत भी नहीं बचेगी, सब दांत झड़कर जमीन पर चला जाएगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home