HomeBiharविधानसभा गेट पर आंगनवाड़ी सेविका का प्रदर्शन ,पुलिस ने चलाया वाटर कैनन,कई...

विधानसभा गेट पर आंगनवाड़ी सेविका का प्रदर्शन ,पुलिस ने चलाया वाटर कैनन,कई आन्दोलनकारी बेहोश

बिहार विधानमंडल सत्र के दौरान हजारों आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका अपनी मांगो के लेकर प्रदर्शन करने विधानसभा गेट तक पहुंच गयी जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा,वहीं इस दौरान एक आन्दोलनकारी महिला बेहोश हो गई जिसे अन्य आन्दोलनकारी अस्पताल ले कर गए.

बताते चले के मानदेय बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति समेत अन्य मांगो को लेकर आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का आन्दोलन पहले से चल रहा है.इन्ही मांगो के समर्थन में आज हजारों आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका विधानसभा गेट के पास पहुंच गयी जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है.

गौरतलब है कि अभी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है और इस सत्र का आज दूसरा दिन है.सत्र को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से ही धारा 144 लगाई हुई है. प्रदर्शन की सूचना पर पटना के डीएम चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा मौके पर मौजूद हैं.सभी आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका को वहां से हटाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home