HomeBiharपप्पू यादव के समर्थन में आनंद मोहन, बोले- करियर बर्बाद कर दिया

पप्पू यादव के समर्थन में आनंद मोहन, बोले- करियर बर्बाद कर दिया

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन पप्पू यादव के समर्थन में खड़े हो गए हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर पुत्र मोह का शिकार हो जाने का आरोप लगाया है। आनंद मोहन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी ने एक नेता का करियर बर्बाद कर दिया।

दरअसल पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव मैदान में उतरने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन राजद ने इस सीट पर बीमा भारती को टिकट दे दिया बीमा भारती हाल ही में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई। आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद हाल ही में जदयू में शामिल हुईं और शिवहर से चुनाव लड़ने वाली हैं। उनके पुत्र चेतन आनंद शिवहर के विधायक हैं। कभी एक दूसरे के जानी दुश्मन रहे आनंद मोहन और पप्पू यादव के बीच इन दिनों अच्छे संबंध हैं।

आनंद मोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पप्पू यादव के मुद्दे पर स्टैंड लेने की जरूरत थी। लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाई। वहीं लालू प्रसाद यादव नहीं चाहते कि बिहार में कोई दूसरा युवा नेतृत्व उभरे। उन्होंने लालू प्रसाद पर पुत्र मोह में फंसे होने का आरोप लगाया।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि पप्पू यादव के प्रकरण से कांग्रेस ने खुद को बिहार में अप्रासांगिक बना लिया है। कांग्रेस ने अगर पप्पू यादव को अपनी पार्टी में शामिल किया और उनकी पार्टी का विलय करा लिया तो स्टैंड लेने की हिम्मत दिखाना चाहिए था। कांग्रेस के नेताओं ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। लालू जी अपने पुत्र मोह में नहीं चाहते हैं कि कोई दूसरा युवा नेतृत्व बिद्ध ऐप पर पढ़ें बढ़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home