HomeBiharअमित शाह ने किया लोकनायक की प्रतिमा का अनावरण, साथ में सीएम...

अमित शाह ने किया लोकनायक की प्रतिमा का अनावरण, साथ में सीएम योगी भी

लाइव सिटीज, छपरा: केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज नेता अमित शाह बिहार व उत्‍तर प्रदेश के सीमावर्ती सिताब दियारा पहुंच चुके हैं. अमित शाह ने लोकनायक की प्रतिमा का अनावरण किया. वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली में आयोजित उनके जयंती समाराेह में शिरकत कर रहे हैं.कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं.  बिहार से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व नित्यानंद राय भी शामिल हैं.

अमित शाह सिताब दियारा के बाद बिहार के सारण जिला के अमनौर में बीजेपी द्वारा आयोजित सहकारिता सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे.बीजेपी इस समारोह के माध्‍यम से उतर प्रदेश और बिहार में बड़ा संदेश देने जा रही है. शाह के निशाने पर बिहार की नई महागठबंधन सरकार और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार रहेंगे, यह तय लग रहा है.

पिछले महीने अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आए थे और उस समय भी खूब सियासत हुई थी. जदयू के नेताओं ने कई तरह के आरोप लगाए थे. माहौल खराब करने तक का भी आरोप लगाया था और जल्द ही पूर्णिया में रैली कर अमित शाह को जवाब देने की बात भी कही थी. अभी पूर्णिया रैली का जवाब भी जदयू नहीं दे पाई थी और अमित शाह का दूसरा कार्यक्रम भी बिहार में बन गया है और वह भी जेपी जयंती 11 अक्टूबर पर यह कार्यक्रम हो रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home