HomeBiharलोकसभा चुनाव के बीच सम्राट चौधरी के हाथ लगा लालू यादव का...

लोकसभा चुनाव के बीच सम्राट चौधरी के हाथ लगा लालू यादव का काला चिट्ठा, किताब बनवाकर बंटवा भी दिया

लाइव सिटीज, पटना: पटना में पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर आरोप पत्र जारी करते हुए देश को तोड़ने वाला अलायंस बनाने का आरोप लगाया।सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों ने नाम बदलकर नकली राष्ट्रवाद की मुहिम चलाई है। पहले इनके गठबंधन का नाम UPA था। अब इन लोगों ने अपने एलाइंस का नाम I.N.D.LA रख लिया है। ये लोग राष्ट्रवाद के नाम पर देश को भ्रम में डालना चाहते हैं। लोग कहते हैं कि श्रेष्ठ भारत का निर्माण और देश की प्रगति के लिए यह गठबंधन तैयार किया है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह सभी देश को तोड़ने वाले संगठन के लोग हैं।

कांग्रेस राजद और लेफ्ट पार्टी के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जब इन लोगों ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया तो स्पष्ट हो गया कि उनकी नीति और नियत राष्ट्र के लिए नहीं है। बल्कि वामपंथी दलों ने तो अपने मेनिफेस्टो में यहां तक कह दिया कि उनकी सरकार बनी तो सभी परमाणु हथियारों को समुद्र में डाल देंगे। अब जरा सोचिए कि यह कदम भारत को कमजोर करने वाला है या तरक्की की ओर ले जाने वाला। इन लोगों ने गठबंधन के नाम पर महा- ठगबंधन तैयार कर लिया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 55 सालों तक इस देश में राज किया। उस दौरान कोयल का घोटाला हुआ, 2G घोटाला भी हुआ। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी का जीजा जी घपला-घोटाला भी सामने आया। इसी तरह आरजेडी जब बिहार में सरकार में रही तो पार्टी के नेता और पदाधिकारी जानवरों का खा गए तो कभी अलकतरा पी गए। आज तो लालू प्रसाद की स्थिति हो गई है कि उनका जीवन सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के लिए समर्पित हो गया है। बिहार के कल्याण के लिए कोई काम लालू प्रसाद जी ने लंबे समय तक राजनीति में रहने के बावजूद नहीं किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments