HomeBiharबिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज...

बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम बदल रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बारिश और वज्रपात वाले इलाके को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी की भी संभावना है. हालांकि कुछ जिलों में मौसम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.

बुधवार को बिहार में बारिश को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार गोपालगंज, शेखपुरा, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश, गर्जन, वज्रपात और आंधी को लेकर संभावना जतायी है. इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 15 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा. इसके बाद राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मंगलवार को सीतामढ़ी स्थित पुपरी सबसे गर्म क्षेत्र रहा. यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान मुजफ्फरपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां 0.2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home