HomeBiharप्रशिक्षण से गायब रहने वाले BPSC शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई !पत्र...

प्रशिक्षण से गायब रहने वाले BPSC शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई !पत्र जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग(bpsc) द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण कराया जा रहा है ,पर इसमें काफी संख्या में नवनियुक्त शिक्षक शामिल नहीं हो पा रहे हैं.ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.इसके लिए बिहार की राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद(SCERT) नो नोटिस जारी की है.और गैरहाजिर रहे शिक्षकों से तुरंत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने को कहा है.

इस संबंध में पटना स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की संयुक्त निदेशक(डायट) डॉ रश्मि प्रभा ने पत्र जारी किया है.इस पत्र में रश्मि प्रभा ने लिखा है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विद्यालय अध्यापक( प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक) के उन्मुखीकरण के उपरान्त दो सप्ताह का आरंभिक(INDUCTION)प्रशिक्षण राज्य के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों यथा SCERT,CTE,DIET,PTEC,BITE,BIPRAD पटना एवं BIPARD गया द्वारा संचालित है.ऐसी संचूना है कि संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आरंभिक प्रशिक्षण हेतु प्रतिनियुक्त किये जाने के बावजूद नवनियुक्ति विद्यालय अध्यापक निर्धारित तिथि एवं प्रशिक्षण संस्थान में योगदान नहीं दे रहे हैं.

वैसे नवनियुक्त विद्यालय अध्यापक जो संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं.उन्हें निदेश दिया जाता है कि निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान एवं तिथि में अरंभिक प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें,अन्यथा ऐसी स्थिति मं आपके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home