HomeBiharसिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन, अगल-अलग जिलों में 74 केस...

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन, अगल-अलग जिलों में 74 केस दर्ज; अबतक 150 लोग अरेस्ट

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से एक अक्टूबर को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीकहोने के कारण रद्द कर दिया गया. अब पेपर लीक मामले में पुलिस धुआंधार कार्रवाई करने में जुटी है. इस मामले में का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई के पास है. इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि इस मामले की जांच ईओयू की टीम कर रही है और इस मामले से संबंधित सभी डिजिटल साक्ष्य ले रही है.

एडीजी मुख्यालय जितेन सिंह गंगवार में साफ तौर से बताया है कि अभी तक कुल 74 मामले दर्ज किए गए हैं. वही 150 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. सबसे अधिक फिर छपरा, भोजपुर, पटना और नालंदा में की गई है. सभी मामलों की जांच आर्थिक अपराध इकाई काफी गहनता से कर रही है. सभी मामलों की जांच के लिए अलग-अलग पदाधिकारी लगाए गए हैं, जो लोगों का नाम इसमें आएगा चाहे कोई भी हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

अब तक इस मामले में ईओयू ने कुल 74 प्राथमिकी दर्ज की है. बिहार के विभिन्न जिलों सहित पटना से अब तक 150 गिरफ्तारियां की गई हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा प्रकरण मामले में किसी भी स्तर के लोग शामिल हो वो नहीं बचेंगे. इओयू की टीम की जांच जारी है. गिरफ्तार लोगों से कई अहम जानकारियां मिली है. जिसमें परीक्षा में सेटरों और माफिया का लिंक खंगाला जा रहा है. जल्द सभी गिरफ्त मे होंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home