HomeBihar9.05 में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई,अब क्या करेंगे...

9.05 में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई,अब क्या करेंगे CM नीतीश ?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके शिक्षा मंत्री भले ही कहें कि स्कूल में 10 बजे से क्लास चलेगा और शिक्षक 15 मिनिट पहले आयेंगे पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अभी भी शिक्षकों को 9 बजे स्कूल आने के लिए बाध्य कर रहे हैं और 9 बजकर 5 मिनट पर स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई कर रहे हैं.

इस कड़ी में भोजपुर में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है.जिले के कोईलवर प्रखंड के बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय,घण्डीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार दास के साथ ही तीन शिक्षक राजकुमार वर्मा,राकेश कुमार और वंदना कुमारी से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने एवं एक दिन के वेतन कटौती की कार्रवाई की है

इस पत्र में डीईओ ने लिखा है कि 9.05 मिनट पर आपके स्कूल का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन अन्य शिक्षक-शिक्षिका अनुपस्थित पाये गये,जो खेदजनक है.इसलिए दो दिन में आप अपना स्पष्टीकरण दे .इस बीच 22 फरवरी का एक दिन का वेतन कटौती की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home