HomeBiharसारण में बालू माफियाओं के खिलाफ एक्शन, 89 ट्रक समेत 140 वाहन...

सारण में बालू माफियाओं के खिलाफ एक्शन, 89 ट्रक समेत 140 वाहन जब्त

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के सारण मेंजिला दंडाधिकारी सारण राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के विभिन्न टीमों के द्वारा पूरे जिले में अवैध बालू कारोबारियों के विरुद्ध जोरदार और प्रभावी कार्रवाई की गई है. इस दौरान अवैध बालू से लदे हुए कई ट्रक और ट्रैक्टर को जप्त करने के साथ FIR दर्ज करते हुए गिरफ्तारियां की गई.

इस दौरान सारण डीटीओ, जिला मोटरयान निरीक्षक परावर्तन अधिकारी और खनन पदाधिकारी मरहौरा डीएसपी के साथ सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात तक छापेमारी की और कई अवैध बालू लदे ट्रकों को पकड़ा है.

जिला दंडाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बालू के अवैध खनन और परिवहन पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत पूरे जिले में अनेकों टीम गठित की गई. देर रात तक बालू के अवैध व्यापार में लगे 89 ट्रक और 51 ट्रैक्टर के साथ कुल 140 वाहनों को जब्त किया गया और अवैध व्यापार में संलिप्त 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

साथ ही कुल 109 ओवरलोडेड वाहनों से लगभग 1 करोड़ से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है. जिले में बालू के अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. भविष्य में इससे भी बड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई करने का संकेत दिया गया है. अवैध बालू के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home