HomeBiharमछली कंटेनर से 8 जिंदा बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज

मछली कंटेनर से 8 जिंदा बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: वैशाली जिले के हाजीपुर में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की है. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापामारी कर 8 जिंदा बम बरामद किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुबारक गली में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने घर में रखे गए 8 जिंदा बम को बरामद किया है. मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

शहर का है जहां एक फल विक्रेता को बम रखने के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि वह घूम- घूमकर फल बेचने का काम करता था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वैशाली में एक फल विक्रेता कई जिंदा बम को छिपाकर रखे हुए है. तभी पुलिस ने टीम गठित की और छापेमारी की. जिसके बाद पुलिस ने बताया ने फल- विक्रेता सारे बमों को मछली रखने वाले कंटेनर में छिपाकर रखा हुआ था. बम को वहां से लाने के बाद पानी में डालकर तत्काल डिफ्यूज होने के लिए नगर थाने में छोड़ दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में गई है.

नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि 8 जिंदा बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है. सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया है.वहीं, बम मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home