HomeBiharबिहार में कल से फिर होगा शीतलहर, अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने...

बिहार में कल से फिर होगा शीतलहर, अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी है कड़ी चेतावनी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में बीते दो दिनों से ठंड से राहत है. धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिल रही है. हालांकि शनिवार को ही मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है. 16 जनवरी से शीतलहर की दूसरी वेब आने की बात कही गई है. विभाग ने कहा है कि इन दिनों बिहार में दो से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा. उत्तर पश्चिमी आर्कटिक से ठंडी जेट स्ट्रीम दिल्ली, यूपी से होकर बिहार में प्रवेश कर रहा है जिसके कारण बर्फीली हवाएं चलेंगी और धूप नहीं निकलेगी. लोगों को फिर से कपकपी का एहसास होगा.

शनिवार को बिहार के सभी हिस्से में दिन का तापमान 21 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है. हालांकि कल सोमवार से फिर से कोल्ड वेब के हालात बनने वाले हैं. इसका प्रभाव रात में अधिक होने से तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर सहित 19 जिलों में सुबह घना कोहरा रहेगा. इसकी वजह से दृश्यता 50 से 150 मीटर रहेगी. हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा और धुंध का प्रभाव होगा. पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 19 जिलों में सुबह हल्के कोहरे के आसार है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home