HomeBihar72वीं BPSC PT परीक्षा स्थगित, अब 25 अक्टूबर को भी नहीं होगा...

72वीं BPSC PT परीक्षा स्थगित, अब 25 अक्टूबर को भी नहीं होगा एग्जाम, जानिए क्या है नया अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (PT) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित करने का फैसला लिया है.बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है. आयोग का कहना है कि नई तिथि को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी.

72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों में यह दूसरी बार बदलाव देखने को मिला है.

पहला शेड्यूल: आयोग ने सबसे पहले इस परीक्षा के आयोजन के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की थी.
दूसरा शेड्यूल: बाद में इसे आगे बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया था.
ताजा अपडेट: अब 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को भी टाल दिया गया है.

परीक्षा बार-बार स्थगित होने से अभ्यर्थियों के इंतजार का सिलसिला और लंबा हो गया है. आयोग द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर नई तिथियों के संबंध में स्थिति साफ की जाने की उम्मीद है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home