HomeBiharदो सगी बहन समेत 4 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, एक...

दो सगी बहन समेत 4 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, एक की मौत, 3 की हालत नाजुक

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक साथ 4 सहेलियों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. जिनमें से 2 सगी बहनें हैं. बताया जाता है कि इनमें से एक युवती की मौत हो गई है. वहीं बाकी तीनों लड़कियों को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है

बताया जाता है कि रविवार की शाम में कुटुंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब लोगों को ये पता चला कि 4 युवतियों ने एक साथ बैठकर जहरीला पदार्थ खा लिया है. जहरीला पदार्थ सेवन करने वालों में दो युवती सगी बहनें हैं. सभी लड़कियों की उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है.

जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर गए, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन सभी लड़कियों को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज गया पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही एक युवती ने दम तोड़ दिया.

घटना के संबंध में परिजन कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं. लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें कुछ भी पता नहीं है कि लड़कियों ने क्या खाया है और ऐसा क्यों किया है. वहीं औरंगाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमानुल्लाह खान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home