HomeBiharमुजफ्फरपुर में 2 क्विंटल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी बोले- यह...

मुजफ्फरपुर में 2 क्विंटल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी बोले- यह लोग बड़े गांजा गिरोह के संपर्क सूत्र से हैं

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर/ अभिषेक: जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सदर थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, दोनों की जॉइंट टीम के द्वारा दिघरा इलाके से छापेमारी कर पिकअप पर लोड सवा 2 कुंटल गांजा जब्त किया गया है. इसके साथ ही शराब भी बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि 200 से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुई हैं. वहीं 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, गांजा की खेप त्रिपुरा से मंगवाई गई थी इसे दूसरे राज्यों में खपानी थी. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजा की कीमत करीब 40 लाख रूपये आंकी गई है.

इधर, पूरे मामले को लेकर एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि स्पेशल एजेंसीज और पुलिस की टीम के द्वारा छापेमारी की गई. जिसमें गांजा जब्त किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. यह लोग बड़ी गांजा गिरोह के संपर्क सूत्र से हैं जिसको लेकर पुलिस पूछताछ कर आएगी कार्रवाई कर रही है.

वहीं, जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पटना क्षेत्रीय इकाई की टीम को सूचना मिली थी की गांजा की बड़ी खेप को तस्कर अन्य राज्यों में खपाने की फिराक में है. सूचना के आधार पर एनसीबी ने सदर पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर यह करवाई की. पुलिस दोनों तस्करों के अपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home