HomeBiharगया में छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों...

गया में छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया में 12वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को फंदे से झूलते बरामद किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है, तो परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. ये मामला रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ले की है. फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है.

जानकारी के अनुसार 12 वीं कक्षा का छात्र राकेश कुमार गुरारू थाना के रौना गांव का रहने वाला था. वह रामपुर मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था. वह पिछले कई सालों से वहां रह रहा था और अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए था. इस बीच शुक्रवार को उसका शव किराए के आवास में फंदे से झूलता मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस ने इस घटना की जानकारी गुरारू रौना गांव में रहने वाले मृतक के परिजनों को दी. परिजनों ने आशंका जतायी है कि उसकी हत्या की गई है. घटना वाले कमरे का रूम खुला हुआ था. ऐसे में उनका कहना है कि यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है. उनकी मांग है कि पुलिस मामले की जांच बारीकी से करे, ताकि सच्चाई का खुलासा हो पाएं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home