HomeBiharगया शेरघाटी कोर्ट परिसर में 10 से 15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग, दो...

गया शेरघाटी कोर्ट परिसर में 10 से 15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग, दो को लगी गोली, मची भगदड़

लाइव सिटीज, गया: गया के शेरघाटी अनुमंडल कोर्ट परिसर में अचानक बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग की घटना में कोर्ट में तारीख पर आए बंदी फोटो खान और साथ रहे एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी है. लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता अनवर अली खान की हत्या मामले में फोटो खान मुख्य आरोपी था जो जेल में बंद है.

बुधवार को कोर्ट की तारीख पर सुरक्षाकर्मियों के साथ शेरघाटी अनुमंडल कोर्ट में लाया गया था. इस दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी.वहीं, कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दो बदमाशों को धर दबोचा है. बताया जा रहा है करीब 10 से 15 राउंड बदमाशों ने गोली चलाई गई थी.

फायरिंग की घटना में बंदी फोटो खान के दाहिने हाथ और सुरक्षाकर्मी के बाएं हाथ में गोली लगी है. दोनो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, घटना के बाद पुलिस अधिकारी कोर्ट परिसर में पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं. हालांकि इस मामले पर जिले के कोई भी वरीय पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home