HomeBiharCM अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे हैं, अधिकारी और...

CM अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे हैं, अधिकारी और ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए, खूब गुस्साए तेजस्वी

लाइव सिटीज, पटना: पटना के गायघाट से कंगन घाट तक गंगा पथ के लोकार्पण के दौरान इंजीनियर का पैर पकड़ने वाला नीतीश कुमार का बयान राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्षी आरजेडी इसे लेकर बार-बार नीतीश कुमार पर हमलावर है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वायरल वीडियो के साथ ट्वीट कर नीतीश अगला कुमार की खुलकर आलोचना की है। लालू यादव के लाल लेख तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अपनी नहीं बल्कि पद की गरिमा की तोहीन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी व ठेकेदार ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन एवं निष्पादन नहीं करता है तो उस पर नियमानुसार कारवाई होनी चाहिए ना की उनके सामने हाथ जोड़ पैरों में पड़ गिड़गिड़ाना चाहिए। CM अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे है।

आपको बता दें कि बुधवार को भी तेजस्वी ने इस मुद्दे पर बिहार सीएम को घेरा था। सियासी गलियारे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले भी उनके इस एक्शन से हैरान हैं। बुधवार को जेपी गंगा पथ के एक हिस्से के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट में देरी के लिए इंजीनियर पर गर्म हो गए और उसका पैर पकड़ने के लिए हाथ दोनों हाथ जोड़ते हुए आगे बढ़ गए। अधिकारियों ने सीएम को मनाकर बीच में रोक लिया और इंजीनियर को पीछे हटा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home