HomeJharkhandपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीम सिंह मुंडा का निधन, लंबे...

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीम सिंह मुंडा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

लाइव सिटीज, रांची: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन हुआ है. लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बता दें कि भीमसेन मुंडा कैंसर से पीड़ित थे. उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था. कुछ दिन पहले ही उन्हें दिल्ली से जमशेदपुर लाया गया था. आज मंगलवार की सुबह जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया ‘X’ (द्विटर) पर दी. उन्होंने लिखा कि व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच नहीं रहे. यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता.

भीमसेन मुंडा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शोक व्यक्त किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home