HomeBiharआज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, नौकरी और रोजगार समेत कई एजेंडों...

आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, नौकरी और रोजगार समेत कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है. ये बैठक 12:05 बजे से मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित की गई है. कैबिनेट विभाग की ओर से पहले जो लेटर जारी हुआ था, उसमें 4:00 बजे शाम में बैठक होने वाली थी लेकिन फिर से संशोधन कर नया लेटर जारी किया गया है. जिसमें दोपहर 12 05 बजे का जिक्र किया गया है. कैबिनेट की बैठक पिछले सप्ताह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के कारण नहीं हो सकी थी. इस बार की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है.

नौकरी और रोजगार को लेकर भी नीतीश सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 7 लाख नौकरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देने की घोषणा की है. 2025 चुनाव से पहले कुल 12 लाख नौकरी 15 अगस्त को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री ने देने की बात कही थी. जिसमें से 5 लाख नौकरी दे दी गई है और अब 7 लाख नौकरी बची हुई है, जिसमें से 200000 नौकरी की प्रक्रिया शुरू है. शेष 5 लाख नौकरी को लेकर फैसला लेना है.

मुख्य सचिव के स्तर से सभी विभागों को रिक्तियां खंगालने का निर्देश दिया गया है. सभी विभाग इस काम में लगे हुए हैं. ऐसे में एक सप्ताह बाद होने जा रही कैबिनेट की बैठक में भी सब की नजर इस पर रहेगी कि नीतीश कुमार नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेते हैं या नहीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home